{"_id":"6844787bae9cf8ff6f0ee1c5","slug":"vridha-pension-hapur-news-c-135-1-hpr1005-125540-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 60 की उम्र नहीं हुई पार, वृद्धा पेंशन के लिए कर दिया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 60 की उम्र नहीं हुई पार, वृद्धा पेंशन के लिए कर दिया आवेदन
Sat, 07 Jun 2025 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। वृद्धा पेंशन लेने की चाहत में अपात्र भी आवेदन कर रहे हैं। जांच में 545 आवेदन ऐसे मिले हैं, जिसमें पात्रों की उम्र 60 साल से कम है। इन लोगों ने जीरो पावर्टी अभियान के दौरान यह फार्म भरे थे। विभाग ने इनके आवेदन निरस्त कर दिए है। वहीं, जांच के बाद जिले में 259 पात्रों का चयन हुआ है।
ग्राम पंचायतों में जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जीरो पावर्टी अभियान शुरू हुआ था। योजना के तहत पेंशन, राशन, आवास, विद्युत कनेक्शन, पानी का कनेक्शन सहित अन्य प्रकार के पात्रों के लिए घर-घर जाकर जांच की गई थी। इस दौरान 804 लोगों ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किए। योजना का लाभ लेने के लिए सबसे अधिक जरूरी 60 वर्ष की उम्र पूरी करना जरूरी है। इसके बाद भी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज छिपाकर 545 लोगों ने आवेदन कर दिए। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने सभी के दस्तावेजों की जांच की।
जांच में सामने आया कि 804 में से 545 ने अपनी उम्र छिपाई और स्वयं को पात्र बताया। उम्र की जानकारी किसी को न हो सके, इसके लिए उम्र की जानकारी देने वाले दस्तावेज को लगाया ही नहीं था। जबकि, योजना के लिए 259 ही पात्र मिले।
विज्ञापन
वृद्धा पेंशन के लिए यह दस्तावेज जरूरी--
- आधार कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी (आईएफएससी कोड सहित)
- आय-प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- फोटो
- आयु -प्रमाण पत्र (शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र आदि) जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
योजना के लिए यह जरूरी--
वृद्धा पेंशन के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु जरूरी है, इसमें जिनकी आय सीमा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये एवं शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये वार्षिक तक है, वही पेंशन के लिए पात्र होंगे। आवेदक को किसी अन्य सरकारी योजना से पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हो।
कोट -
जीरो पावर्टी अभियान के दौरान जिले में भी 804 आवेदन हुए। इसमें से 545 अपात्र मिले, क्योंकि इनकी उम्र 60 वर्ष से कम थी। 60 वर्ष की उम्र पार करने वाले केवल 259 पात्र हैं।
- शिवकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी

वृद्धा पेंशन के लिए यह दस्तावेज जरूरी
- आधार कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी (आईएफएससी कोड सहित)
- आय-प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- फोटो
- आयु -प्रमाण पत्र (शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र आदि) जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
योजना के लिए यह जरूरी