{"_id":"8e1aa6e7f607bdaaa7acd58ceb3eaf54","slug":"votes-will-be-cast-today-in-64-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 गांवों में आज डाले जाएंगे वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 गांवों में आज डाले जाएंगे वोट
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में सिंभावली ब्लाक के 64 गांवों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। 64 प्रधान और 834 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
इस चरण में हापुड़ तहसील के 22 गांव भी शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे से पूरी प्रक्रिया खत्म होने तक चलेगा। तीसरे चरण में 65 गांवों में चुनाव होना था लेकिन अटट धनावली में माधवी सिंह के प्रधान पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 64 गांवों में ही चुनाव होगा।
सिंभावली ब्लाक के 64 गांवों में ग्राम प्रधान पद और 834 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए होने वाले मतदान में 157827 वोटर भाग लेंगे। जिला पंचायत सदस्य चुनाव में ग्राम मुक्तेश्वरा में दो पक्षों के बीच पथराव होने के बाद से प्रशासन ने यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर बैरियर, चेक पोस्ट, पिकेट ड्यूटी पर बाहर से आने वाले वाहनों और संदिग्ध लोगों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। कप्तान योगेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी हरीश चन्द्र ने बताया कि सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट लगातार मतदान केन्द्रों पर पैनी निगाह रखेंगे। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया जाएगा।
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड), राज्य सरकार उपक्रम, स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र भी मान्य है।