फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Viral Video two teachers of Pirnagar Composite School in Simbhaoli made students make fans

Viral Video: स्कूल की महिला टीचरों को गर्मी बर्दाश्त नहीं, पीछे-पीछे पंखा लेकर हवा करते रहे छात्र; दो बर्खास्त

Fri, 18 Aug 2023 09:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Aug 2023 09:23 PM IST
सार

यूपी के हापुड़ जिला स्थित सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के दौरान सहायक अध्यापक पिंकी राजन और पूजा राय ने स्कूल के बच्चों को हाथ के पंखे से अपनी हवा करने पर लगा दिया। 

विज्ञापन
Viral Video two teachers of Pirnagar Composite School in Simbhaoli made students make fans
छात्र से पंखा करवाती महिला टीचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की तैयारी और ध्वजारोहण के बाद छात्रों से पंखे से हवा कराना दो शिक्षिकाओं को महंगा पड़ गया। किसी ने पूरे मामले की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसका संज्ञान लेकर बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

यूपी के हापुड़ जिला स्थित सिंभावली क्षेत्र के गांव पीरनगर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के दौरान सहायक अध्यापक पिंकी राजन और पूजा राय ने स्कूल के बच्चों को हाथ के पंखे से अपनी हवा करने पर लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोचक बात है कि शिक्षिकाएं यहां से वहां समारोह की तैयारी कर रही थीं और छात्र पीछे पीछे हाथ का पंखा लेकर उनकी हवा करने में जुटे थे। छात्रों का पूरा ध्यान इन शिक्षिकाओं के पीछे पीछे घूमकर उनकी हवा करने पर था। जिसका वीडियो बनाकर एक अभिभावक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया।

विज्ञापन

जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितू तोमर ने खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार को जांच का निर्देश दिया। जांच के बाद दोनों सहायक अध्यापिकाओं को दोषी पाते हुए पिंकी राजन और पूजा राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed