{"_id":"6a23bfd31fe22a5bc206d4e5","slug":"violent-clash-between-two-groups-in-brajghat-ganganagar-sticks-and-clubs-used-3-injured-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: ब्रजघाट गंगानगर में कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, खूब चले लाठी डंडे; एक-दूसरे को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: ब्रजघाट गंगानगर में कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, खूब चले लाठी डंडे; एक-दूसरे को जमकर पीटा
Sat, 06 Jun 2026 12:13 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:13 PM IST
सार
गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट गंगानगर इलाके में शुक्रवार को आपसी कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए और लाठी-डंडों से खूब मारपीट की। तीन लोग घायल हुए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रजघाट स्थित गंगानगरी क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
मोहल्ला वासियों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में कई लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव का प्रयास किया।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद को शांत नहीं कराया जाता तो मामला और गंभीर हो सकता था। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर भी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।