फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Villages will form water tank

काली नदी से 10 गांवों में बनेंगी पानी की टंकी

Sun, 10 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 10 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Villages will form water tank
पानी की टंकी - फोटो : अमर उजाला

काली नदी के प्रभाव से जिले के अनेक गांवों का भूगर्भ जल प्रदूषित होने पर जल निगम ने जल कार्य योजना तैयार की है। करीब दस गांवों में पानी की टंकिया स्थापित किए जाने के लिये निगम ने करीब 15 करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेजा है।

विज्ञापन


शासन से स्वीकृति मिलने पर इन गांवों में पानी की टंकी और पाइप पाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मेरठ से निकलकर कन्नौज तक जाने वाली काली नदी के प्रभाव से जिले के करीब 59 गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन


कुल 56 गांवों में कार्ययोजना तैयार कर जल निगम के अफसरों ने बजट बनाकर शासन को भेजा था। इनमें से 46 गांवों का बजट बनाकर शासन ने जल निगम को भेज दिया, इस पर निगम के अफसरों ने गांवों में पानी की टंकी और पाइप लाइन बनाने का काम शुरू करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष 10 गांवों में बजट पास नहीं होने के कारण इन गांवों में काम शुरू नहीं हो सका था। अब जल निगम के अफसरों ने काली नदी के प्रभाव से दूषित दस गांवों के लिए नए सिरे से कार्य योजना तैयार की है।

इन गांवों में पानी की टंकी बनाने के साथ साथ पाइप लाइन और ग्रामीणों को कनेक्शन भी दिए जाएंगे। जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके जैन ने बताया कि निगम ने 60 करोड़ से अधिक की कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी थी।


इसमें से शासन ने 46 गांवों के लिये योजना का बजट बनाकर भेज दिया था। अब नए सिरे से 10 गांवों के लिए करीब 15 करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेजा गया है, जबकि तीन गांवों में जमीन ही नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed