{"_id":"58eb9dd44f1c1b333bcf556c","slug":"villagers-to-get-electricity-from-the-meter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रामीणों को जल्द ही मिलेगी मीटर से बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रामीणों को जल्द ही मिलेगी मीटर से बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात अंचल में अब जल्द ही मीटर से बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए सभी गांवों में सर्वे शुरू हो चुका है। घरों के बाहर सीरियल नंबर अंकित कर, वर्तमान में कनेक्शन की स्थिति को स्पष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद निगम अफसर तेजी से कनेक्शन देने का लक्ष्य पूरा करने में जुट गए हैं, साथ ही लाइन लॉस को कम करने का भी प्रयास शुरू कर दिया गया है। हापुड़ डिवीजन के करीब 40 हजार उपभोक्ताओं ने बिजली निगम से कनेक्शन लिया हुआ है।
विज्ञापन
करीब 30 फीसदी उपभोक्ता ऐसे हैं, जो कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देहात अंचल को भी 20 घंटे तक आपूर्ति देने का निर्णय लिया है, लेकिन लाइन लॉस इसमें बड़ी बाधा बन रहा है।
विज्ञापन
शासन का लक्ष्य प्राप्त करने के उद्देश्य से बिजली निगम के अफसरों ने देहात में भी मीटर से बिजली आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।
घरों के बाहर सीरियल नंबर अंकित किया जा रहा है, इसके अलावा जिन ग्रामीणों ने कनेक्शन नहीं लिए हुए हैं, उन्हें कैंप लगाकर कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अधिकारी डेटा को ऑनलाइन अपडेट कर रहे हैं।
उधर, लाइन लॉस को कम करने व बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर की स्थिति को भी जांचा जा रहा है। बता दें कि निगम अफसरों की मीटर लगाने की पहल का अनेक ग्रामीणों ने विरोध भी शुरू कर दिया है।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि मीटर लगने से ग्रामीणों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। बिजली की चोरी भी कम हो जाएगी। सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही मीटर लगा दिए जाएंगे।