{"_id":"592ed84e4f1c1bfb6ebdaef8","slug":"villagers-protest-by-occupying-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर कब्जे से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर कब्जे से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 31 May 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रसूलपुर स्थित तालाब पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। आक्रोशित किसानों ने बुधवार को गांव में विरोध प्रदर्शन कर तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी इस मामले की शिकायत की है। उधर, इस संबंध में डीएम कृष्णा करुनेश का कहना है कि तालाबों से कब्जा हटवाने के लिए प्रशासन गंभीर है। गांव में टीम भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गांव रसूलपुर में तीन तालाब मौजूद हैं। इसमें एक तालाब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में है। आरोप है कि इन तालाबों पर कब्जा हो गया है। बुधवार को यहां के लोग इस तालाब पर एकत्र हुए और तालाबों को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कुछ वर्ष पहले तक 12 बीघा तालाब था, लेकिन वर्तमान में मात्र तीन बीघा ही तालाब रह गया है। तालाब पर चारों ओर से कूड़ा और मिट्टी डालकर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत के बाद आला अफसर सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन और न ध्यान दिया तो गांव से तालाबों का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। विरोध प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सारी स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में जमालू, इरशाद, मेहराजुद्दीन, महबूब, ताहिर, आबिद, जुनेद, जाहिद, साजिद, गुलफाम, नईम व दानिश आदि मौजूद रहे।