फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vijay Pal Chaudhry and Aslam against fir.

असलम चौधरी और विजय पाल आढ़ती के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 01 Feb 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 01 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Vijay Pal Chaudhry and Aslam against fir.
रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला

बिना अनुमति प्रचार करने पर हापुड़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती और धौलाना में बिना अनुमति सभा करने पर असलम चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती

विज्ञापन


अपने समर्थकों के साथ बाबूगढ़ में प्रचार कर रहे थे। बिना अनुमति प्रचार करने की सूचना पर उड़न दस्ता मौके पर पहुंच गया और प्रचार बंद करवाकर बाबूगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि बिना अनुमति प्रचार किया जा रहा था।
विज्ञापन


इसे लेकर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बता दें कि विजयपाल आढ़ती के खिलाफ मंगलवार शाम भी स्वर्ग आश्रम रोड के कृष्णा नगर में रोड शो करने पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलाना में ग्राम बझैड़ा कलां में बिना अनुमति चुनावी सभा करने पर धौलाना विधानसभा से बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फ्लाइंग स्क्वॉयड प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


बुधवार को गांव बझैड़ा कलां में बसपा प्रत्याशी असलम चौधरी ने बिना अनुमति सैकड़ों समर्थकों को लेकर प्रचार प्रसार के बाद सभा की। आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला संज्ञान में आने पर फ्लाइंग स्क्वॉयड प्रभारी सतीश कुमार ने बसपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed