फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   video viral of boy and girl

Hapur News: बाइक सवार युवक युवती की पिटाई का वीडियो वायरल

Wed, 09 Oct 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 09 Oct 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
video viral of boy and girl
हापुड़। सोशल मीडिया पर बुधवार को थाना धौलाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाइक सवार युवक-युवती की कुछ युवकों ने पिटाई करने का वीडियो वायरल कर दिया। जिसे लेकर लोगों द्वारा भ्रामक कमेंट किए जाने पर पुलिस ने बयान जारी करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वायरल वीडियो में एक युवक युवती पर कुछ लोगों ने बीच सड़क पर हमला बोल दिया। स्कूली युवक-युवती को बाइक पर बिठाकर कहीं ले जा रहा था। इसी दौरान हमलावर युवकों ने युवक को सड़क पर गिरा-गिराकर लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस वीडियो में ये युवती को भी थप्पड़ मारा जा रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट में कुछ लोगों द्वारा एक अन्य धर्म के लोगों द्वारा हमले की बात कहकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी विनीत भटनागर ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस वीडियो में शामिल युवती ने बाइक सवार युवक पर 28 सितंबर को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मुकदमा थाना धौलाना में दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी दूसरे संप्रदाय से तालुल्क रखता है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की गई तो वह इस घटना से काफी पहले का है। इस संबंध में आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed