फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Video made after misdeed with a girl in Pilkhuwa victim mother lodged fir in the police station

UP: युवती संग दुष्कर्म कर बना ली वीडियो, पीड़िता की मां बोली- बेटी ने संबंध बनाने से मना किया तो दी ये सजा

Wed, 20 Dec 2023 05:27 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 20 Dec 2023 05:27 PM IST
सार

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक के कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया और अब युवती द्वारा इनकार करने पर दबाव बनाने के लिए युवक ने वीडियो वायरल कर दी। 

विज्ञापन
Video made after misdeed with a girl in Pilkhuwa victim mother lodged fir in the police station
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित पिलखुवा थानांतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गांव की ही युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। अब युवती द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर उस पर दबाव बनाने के लिए युवक ने वीडियो वायरल कर दी। पीड़ित की मां ने थाने पर युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

पीड़िता युवती की मां ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह विधवा है और मजदूरी कर परिवार को भरण पोषण कर रही है। गांव के एक युवक ने उसके पुत्री को शादी का झांसा देकर एवं बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक के कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया और अब युवती द्वारा इनकार करने पर दबाव बनाने के लिए युवक ने वीडियो वायरल कर दी। जिसके कारण गांव में बदनामी हो गई। समाज के लोग उसे बुरी नजर से देख रहे हैं। इसके चलते युवती आत्म हत्या करने पर उतारू है।  

विज्ञापन

एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के आरोप में सोनू के खिलाफ खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed