{"_id":"582f3d594f1c1bfe518fddac","slug":"vhp-benevolent-campaign-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू परिषद चलाएगा हितचिंतक अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू परिषद चलाएगा हितचिंतक अभियान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद चलाएगा हितचिंतक अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखर्जी पुस्तकालय में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की नगर बैठक हुई। इसमें हितचिंतक अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री महावीर ने कहा कि भारत संपूर्ण विश्व का शिक्षा, संस्कार और व्यापार का केंद्र रहा है।
विज्ञापन
यहां विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने विद्यार्थी आते हैं, लेकिन देश में अनेकों आक्रमणकारियों ने भारत पर कई बार आक्रमण किया। विश्व हिंदू परिषद भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
जिला प्रमुख परिवार प्रवोधन सुधीर गोयल ने कहा कि हापुड़ में 15 हजार और देश में 50 लाख घरों में हितचिंतक को भर्ती करेगा। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर भर्ती अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विभाग संयोजक गौरव राघव ने कहा कि जिले में कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव और नगर में हितचिंतक भर्ती करेंगे। इस दौरान राकेश शर्मा, विपिन गर्ग, नरेश प्रजापति, ललित वर्धन, पंकज गिरि,
आयुष सिरोही, अंक्षास रावत, ब्रजमोहन, मनोज नामदेव, संजय तोमर अमित, प्रदीप, बंटी, मनमोहन तोमर, वीरसेन बंसल, अखिलेश मित्तल मौजूद रहे।