{"_id":"6b05d14f1ae8338e1505a6de","slug":"15-roads-in-the-district-will-undergo-special-repairs-hapur-news-c-135-1-hpr1005-152552-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 2.88 करोड़ से जिले की 15 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत, पीडब्ल्यूडी ने निकाले टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 2.88 करोड़ से जिले की 15 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत, पीडब्ल्यूडी ने निकाले टेंडर
विज्ञापन
हापुड़। जिले की जर्जर सड़कों की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयारी शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की 15 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से करीब 2.88 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित मार्गों पर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर के आसपास के संपर्क मार्गों पर आवागमन सुगम होगा।
विभाग की ओर से अमीपुर नगौला मार्ग से हैदरनगर संपर्क मार्ग की मरम्मत पर 10.30 लाख, देहरा नहर से नगला उदयरामपुर मार्ग पर 11.40 लाख, रिलायंस रोड से गालंद मार्ग पर 6.65 लाख और हापुड़ मार्ग के किलोमीटर तीन भटैल के पास से सुल्तानपुर मार्ग की मरम्मत और निर्माण पर 22.95 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा लालपुर से काठीखेड़ा मार्ग पर 31.70 लाख, भटैल से मुर्शफपुर झंडा मार्ग पर 15.95 लाख, भटैल झंडा-मुर्शफपुर मार्ग से अहमदनगर मार्ग पर 10.80 लाख और अयादनगर से टियाला मार्ग पर 19.65 लाख रुपये से विशेष मरम्मत होगी।
वहीं, महमूदपुर से सांवी मार्ग पर 8.65 लाख, डीएचओ मार्ग से छज्जूपुर मार्ग पर 19.35 लाख, शाहपुर से भटियाना मार्ग पर 16.10 लाख, श्यामपुर से हठासपुर के शेष भाग पर 31.90 लाख और डीबीओ नगर से भड़ंगपुर मार्ग पर 17.20 लाख रुपये, सिकंदरपुर-काकौड़ी से नूरपुर मार्ग पर 33.85 लाख और ग्राम शेखपुर इंटर कॉलेज से शिव मंदिर होते हुए नोहर सिंह के घर तक मार्ग की विशेष मरम्मत पर 32.05 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से 15 मार्गों की मरम्मत व निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर माह में कार्य शुरू कराया जाएगा।