{"_id":"57125a8f4f1c1b97614a6add","slug":"vehicles-began-to-separate-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों के अलग-अलग लाइसेंस बनने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों के अलग-अलग लाइसेंस बनने शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 16 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चालकों को अब चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग लाइसेंस बनवाना पड़ रहा है। शनिवार को परिवहन विभाग के कार्यालय में नए आदेश के अनुसार रसीद काटनी शुरू हो गई, जबकि सोमवार से डीएल जारी होने लगेंगे।
विज्ञापन
अब तक दो और चार पहिया वाहनों के लिए एक ही ड्राइविंग लाइसेंस बनता था, लेकिन अब इस व्यवस्था को बदल दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत दोनों के अलग-अलग लाइसेंस बनवाने होंगे। आवेदन भी अलग अलग किए जाएंगे और दोनों की फीस भी लगेगी।
विज्ञापन
15 मई तक यह ट्रायल कराया जाएगा। जब एक लाइसेंस लर्निंग के बाद स्थाई हो जाएगा, उसके बाद ही दूसरे लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकेगा। ऐसे में अलग अलग लाइसेंस बनवाने के लिए उन्हें कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था शुक्रवार को लागू होनी थी। रामनवमी की छुट्टी होने के कारण शनिवार को यह प्रक्रिया शुरू हुई है। हालांकि लाइसेंस तो जारी नहीं हुआ, लेकिन आवेदकों की फीस जमा कराई है। एआरटीओ (प्रशासन) शिव शंकर सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।