{"_id":"6a382bd7f15506d97907ac36","slug":"vehicle-snaps-power-line-1500-homes-left-without-electricity-overnight-hapur-news-c-135-1-hpr1002-143460-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वाहन ने तोड़ी लाइन, रातभर गुल रही 1500 घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वाहन ने तोड़ी लाइन, रातभर गुल रही 1500 घरों की बिजली
विज्ञापन
हापुड़। गढ़ रोड स्थित नवीन कृषि मंडी के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को किसी वाहन ने तोड़ दिया। इस कारण मंडी क्षेत्र के हजारों घरों की सप्लाई रातभर बंद रही। नगर क्षेत्र में भी ट्रिपिंग, लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे।
मंडी क्षेत्र के मोहल्लों को आपूर्ति पटना मुरादपुर बिजलीघर से दी जाती है। शनिवार की रात करीब 11 बजे ओवर हाइट वाहन ने सड़क के ऊपर से गुजर रही लाइन को तोड़ दिया। ऐसे में करीब 1500 घरों की सप्लाई बाधित हो गई।
लोग बिजलीघर पर फोन मिलाते रहे, लेकिन रात में कम स्टाफ के चलते भारी भरकम लाइन को जोड़ा नहीं जा सका। ऐसे में पूरी रात बिजली की सप्लाई बाधित रही। लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा, सुबह उठने पर भी जरूरी कार्य निपटाने में परेशानी हुई। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सप्लाई सुचारू की जा सकी।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर क्षेत्र के अधिकांश मोहल्लों ने रातभर ट्रिपिंग, लो वोल्टेज की समस्या झेली। ट्रांसफार्मर की लीड में भी आग लगने से सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि रविवार को आसमान में बादल छाए रहने से सप्लाई कुछ बेहतर हो सकी।