फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vdo appoligise ddo

Hapur News: डीडीओ से हाथ जोड़कर ग्राम विकास अधिकारी ने मांगी माफी

Thu, 18 Sep 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
vdo appoligise ddo
हापुड़। एक दिन पहले तक डीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह पर थप्पड़ मारने और अपशब्द के आरोप लगाने वाले ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद ने बृहस्पतिवार को प्रकरण में हाथ जोड़कर माफी मांग ली। जांच समन्वय समिति ने जांच के बाद ग्राम विकास अधिकारी के आरोपों को सिरे से नकार दिया। इस माफी के बाद से अब प्रकरण शांत हो गया है।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद ने आरोप लगाते हुए बताया था कि मंगलवार को उनके साथ जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह गांव में अनवरपुर में निरीक्षण और चौपाल के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण और चौपाल को लेकर उन्होंने पूरी व्यवस्थाएं की हुई थीं। ग्रामीणों को भी बुलाया गया था। आरोप था कि निरीक्षण के लिए जिला विकास अधिकारी देरी से आए और उनके ऊपर बिना वजह गुस्सा करते हुए थप्पड़ मार दिया। यहां तक कि उनसे अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन


मंगलवार को ही मामले की जानकारी ग्राम सचिव संघ को दी गई। इसके बाद अन्य ग्राम पंचायत सचिवों ने ब्लॉक कार्यालय में कार्य बहिष्कार करते हुए हंगामा किया और धरना भी दिया। यहां तक कि डीडीओ पर कार्रवाई के लिए बीडीओ श्रुति सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह चारों ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी विकास भवन पहुंचे। साथ ही आरोपों की जांच के लिए जांच समन्वय समिति बनाई गई। इसमें आरोप सही न पाए जाने पर रमेश चंद ने जिला विकास अधिकारी के कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर क्षमा मांग ली। यहां तक कि प्रकरण में हुई गलती को नजरअंदाज करने की मांग की। इसको लेकर लिखित तौर पर पत्र भी जारी किया गया।


इस मामले में बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी, सीडीओ हिमांशु गौतम से भी मिले। जहां सीडीओ ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बुलाकर बातचीत भी की। वहीं मामले में किसके कहने पर रमेश चंद ने आरोप लगाते हुए शिकायत की है, इसकी जांच गुपचुप तरीके से शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed