फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uproar over collapse of wall of Shri Chandi Sanskrit Pathshala

Hapur News: श्री चंडी संस्कृत पाठशाला की दीवार गिरने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar over collapse of wall of Shri Chandi Sanskrit Pathshala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर के प्रतिष्ठित श्री चंडी मंदिर परिसर में संचालित श्री चंडी संस्कृत पाठशाला के एक कक्षा की दीवार बृहस्पतिवार की तडक़े भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वहां मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। विद्यालय से जुड़े पदाधिकारियों ने लापरवाही के कारण दीवार गिरने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में चंडी मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा दीवार बनाये जाने का आश्वासन देते हुए हंगामा समाप्त कर दिया गया।

श्री चंडी मंदिर परिसर में ही संस्कृत विद्यालय संचालित किया जाता है। श्री चंडी मंदिर और श्री चंडी पाठशाला की समितियां अलग अलग हैं। बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान तडक़े पाठशाला की दीवार भरभराकर गिर गई। यहां श्री चंडी मंदिर समिति की ओर से धर्मशाला का निर्माण कराया जा रहा है। पाठशाला के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस कक्ष की दीवार गिरी है उसके ऊपर कमरे को लगभग 15 दिन पहले खाली कराया गया। यदि कमरा खाली न कराया होता तो हादसा बड़ा हो सकता था। स्कूल की दीवार गिरने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। चंडी मंदिर पाठशाला से जुड़े पदाधिकारियों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। चंडी मंदिर संस्कृत पाठशाला के प्रधानाचार्य व संस्कृत पाठशाला समिति के प्रबंधक एडवोकेट हर्ष कुमार शर्मा ने बताया कि 20 जनवरी को ही इस बाबत एसडीएम को पत्र सौंपा गया था कि इस निर्माण से कोई हादसा हो सकता है। करीब दस बजे श्रीचंडी मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान श्री चंडी मंदिर संस्कृत पाठशाला के प्रधानाचार्य ने मांग की कि पाठशाला की दीवार गिरने से जो नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई व नई दीवार का निर्माण जल्द कराया जाए। जिसके बाद श्री चंडी मंदिर संस्था के अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल व सचिव मोहित बंसल (अचार वालों) ने दुख प्रकट करते हुए नवनिर्माण कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed