{"_id":"57c99ad94f1c1bd5352cb0f5","slug":"uproar-in-council-tax-rise-of-merchants","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स बढ़ोत्तरी पर व्यापारियों का पालिका में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स बढ़ोत्तरी पर व्यापारियों का पालिका में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का पालिका में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स में बढ़ोत्तरी को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने नगर पालिका परिसर में हंगामा किया। इस दौरान व्यापारियों ने कर निर्धारण अधिकारी व पालिका अध्यक्ष का घेराव कर खूब खरीखोटी सुनाई। पालिकाध्यक्ष ने शनिवार को मामले के निस्तारण का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन
कुछ दिनों से व्यापारियों से कई गुणा टैक्स बढ़ाकर वसूला जा रहा है। बिना नोटिस के वसूले जा रहे टैक्स को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में नगर पालिका पहुंचे व्यापारियों ने कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी व पालिका अध्यक्ष मालती भारती को घेर लिया।
विज्ञापन
लोगों ने उनसे कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी। व्यापारी नरेश अग्रवाल व बिजेंद्र पंसारी ने पूछा वाटर टैक्स, हाउस टैक्स की दर बढ़ाने के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार के नोटिफिकेशन की उन्हें क्यों नहीं दी गई। बिना किसी विरोध के चुंगी और तहबाजारी खत्म क्यों कर दी गयी।
विज्ञापन
टैक्स वृद्धि किस आधार पर की जा रही है। लोगों के जवाब का कर निर्धारण अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद व्यापारियों ने कर निर्धारण अधिकारी और पालिका अध्यक्ष मालती भारती को खूब खोटी सुनाई।
साथ ही कर निर्धारण अधिकारी को घर बैठने की नसीहत दी। हंगामा बढ़ता देख मालती भारती ने लोगों को आश्वासन देकर बताया कि शनिवार को सारी स्थिति पारदर्शी रूप से सभी को बता दी जाएगी। तब जाकर लोग शांत हुए।