{"_id":"5736002d4f1c1b496991992a","slug":"uproar-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 13 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के साथ बिजली भी लोगों को खूब रुला रही है। अंधाधुंध कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को बिजली दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था में सुधार न हुआ तो बिजली घर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
शहरी तर्ज पर बिल अदा करने के बाद भी पावर कारपोरेशन ने गढ़-ब्रजघाट के लोगों पर फिर से अटपटा शेड्यूल थोप दिया है। इसके चलते अंधाधुंध कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में कटौती से गुस्साए लोग शुक्रवार को घरों से बाहर निकलकर बिजली दफ्तर पर पहुंच गए और प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। मुकेश कुमार, विजय शर्मा, दिनेश, मूलचंद, कृपाराम, विनोद, प्रदीप का कहना है कि सुबह 8 से लेकर शाम 4 बजे तक आपूर्ति नहीं मिल पा रही है,
विज्ञापन
जिससे गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि रात में दस बजे जाने वाली सप्लाई साढ़े 12 बजे आती है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर अटपटे शेड्यूल से शीघ्र ही निजात नहीं मिली तो विरोध में बिजलीघर का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
एक्सईएन भूपसिंह राघव का कहना है कि शेड्यूल में बदलाव के लिए पावर कारपोरेशन को डिमांड भेजा दी गई है।