फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UPPSC: 4568 students skipped the exam, only 3404 were present

यूपीपीएससी : 4568 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, सिर्फ 3404 रहे उपस्थित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
UPPSC: 4568 students skipped the exam, only 3404 were present
दीवान इंटर कॉलेज में यूपीपीएससी परीक्षा देने के लिए लगी छात्राओं की लाइन। संवाद
हापुड़। जिले के 9 केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीपीएससी की परीक्षा में सिर्फ 3404 छात्र उपस्थित रहे, 4568 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, छात्रों के जूतों तक की तलाशी ली गई। आंखों की जांच के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश मिला। अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। यूपीपीएससी की परीक्षा में 7972 छात्र पंजीकृत थे। जिले के एकेपी इंटर कॉलेज, सीटीसी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, श्रीचंडी विद्यालय, श्रीजैन कन्या पाठशाला, श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, एसएसवी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में 3986 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें सिर्फ 1708 ही उपस्थित रहे, 2278 ने परीक्षा छोड़ दी। दूर दराज के विभिन्न जिलों से छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह आठ बजे से केंद्रों पर प्रवेश मिला, ऐसे में देरी होने पर बहुत से छात्रों ने दौड़ लगायी। केंद्र के बाहर से लेकर अंदर तक तीन चरणों में छात्रों की तलाशी, जांच की गई। इस पाली में उपस्थिति सिर्फ 42.85 फीसदी रही।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से शुरू हुई, इसमें पंजीकृत कुल 3986 छात्रों में 1696 ही उपस्थित रहे। 2290 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल मिलाकर दोनों पालियों में 4568 छात्र अनुपस्थित रहे, 3404 ने ही परीक्षा दी। बहुत से छात्र अपने परिजनों के साथ केंद्रों तक पहुंचे तो कुछ महिलाएं अपने पति को बच्चा थमाकर केंद्रों पर परीक्षा देने गईं। डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed