{"_id":"6ad5e62f75207889600ee2b0","slug":"up-journalist-murdered-in-hapur-media-worker-beaten-to-death-colleagues-also-attacked-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में पत्रकार का कत्ल!: हापुड़ में विज्ञापन को लेकर मीडियाकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, सहयोगियों से भी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में पत्रकार का कत्ल!: हापुड़ में विज्ञापन को लेकर मीडियाकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, सहयोगियों से भी मारपीट
Mon, 19 Oct 2026 03:25 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:25 PM IST
सार
हापुड़ में आटा मिल में विज्ञापन मांगने गए एक मीडियाकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके सहयोगियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन
UP Journalist Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मीडियाकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। थाना देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल में विज्ञापन मांगने गए एक मीडियाकर्मी नसीम और उनके सहयोगियों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट से पत्रकार की हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गए।
सहयोगी किसी तरह गाड़ी में डालकर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नसीम के दामाद शाहरुख की तहरीर पर चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी की डीवीआर भी कब्जे में ली है।
दामाद शाहरुख के अनुसार नगर के बुलंदशहर रोड मोहल्ला आवास विकास निवासी नसीम खान एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में काम करते थे। रविवार की दोपहर वह अपने सहयोगी सलाउद्दीन, मोनिका, रिहाना व ड्राइवर मुस्तकीम के साथ जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल में विज्ञापन मांगने गए थे।

Trending Videos
सहयोगियों ने बताया कि विज्ञापन मांगने को लेकर मिल मालिक व नसीम की कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। नसीम की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर उनके परिजन, मोहल्लेवासी व काफी संख्या में पत्रकार भी सीएचसी पहुंच गए। एसपी मधुबन सिंह समेत पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और परिजनों को समझाया।
इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर देर रात तक प्रक्रिया पूरी कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में इंद्रलोक कॉलोनी निवासी अशोक कुमार गुप्ता व उनका पुत्र, कपिल, नरेश और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं।
बनी रही गहमागहमी
मीडियाकर्मी की मौत के बाद मामले में देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस ने देर रात ही पोस्टमार्टम सहित सभी कागजी प्रक्रिया रात में ही पूरी कराईं।
मीडियाकर्मी की मौत के बाद मामले में देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस ने देर रात ही पोस्टमार्टम सहित सभी कागजी प्रक्रिया रात में ही पूरी कराईं।
बार-बार बेसुध हो रहीं थी पत्नी और बेटियां
नसीम की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंचीं उनकी पत्नी जायदा, बड़ी पुत्री अदीबा व छोटी पुत्री मतंशा रो-रोकर बेसुध हो रहीं थीं। उनके मोहल्ले की ही कुछ महिलाएं उन्हें सांत्वना देते हुए संभालने का प्रयास कर रही थीं। नसीम अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं।

उनकी मौत पर मोहल्ले में भी शोक व्याप्त है। बताया गया कि नसीम की बड़ी पुत्री अदीबा की शादी हो चुकी है। उनकी छोटी पुत्री मतंशा की 14 नवंबर को शादी होनी है। जिला बुलंदशहर से उसकी बरात आनी है। नसीम की मौत से मतंशा की शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं हैं।
व्यापारी की ओर से तहरीर देने का वीडियो वायरल
इस प्रकरण में एक व्यापारी की ओर से देहात थानाध्यक्ष के नाम तहरीर दिए जाने का प्रार्थना पत्र वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि पांच लोग उसके घर में घुस गए और परिजनों से अभद्रता शुरू कर दी।
इस प्रकरण में एक व्यापारी की ओर से देहात थानाध्यक्ष के नाम तहरीर दिए जाने का प्रार्थना पत्र वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि पांच लोग उसके घर में घुस गए और परिजनों से अभद्रता शुरू कर दी।
इसकी सूचना पत्नी ने फोन पर दी तो वह घर पहुंचे लेकिन सभी अपने कागजात छोड़कर भाग गए। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस का भी दावा है कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।