फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP Journalist Murdered in Hapur: Media Worker Beaten to Death, Colleagues Also Attacked

यूपी में पत्रकार का कत्ल!: हापुड़ में विज्ञापन को लेकर मीडियाकर्मी की पीट-पीटकर हत्या, सहयोगियों से भी मारपीट

Mon, 19 Oct 2026 03:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 19 Oct 2026 03:25 PM IST
सार

हापुड़ में आटा मिल में विज्ञापन मांगने गए एक मीडियाकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके सहयोगियों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी कब्जे में ली है।

विज्ञापन
UP Journalist Murdered in Hapur: Media Worker Beaten to Death, Colleagues Also Attacked
UP Journalist Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मीडियाकर्मी की हत्या का मामला सामने आया है। थाना देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल में विज्ञापन मांगने गए एक मीडियाकर्मी नसीम और उनके सहयोगियों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट से पत्रकार की हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन


सहयोगी किसी तरह गाड़ी में डालकर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नसीम के दामाद शाहरुख की तहरीर पर चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी की डीवीआर भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन


दामाद शाहरुख के अनुसार नगर के बुलंदशहर रोड मोहल्ला आवास विकास निवासी नसीम खान एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में काम करते थे। रविवार की दोपहर वह अपने सहयोगी सलाउद्दीन, मोनिका, रिहाना व ड्राइवर मुस्तकीम के साथ जरौठी रोड स्थित एक आटा मिल में विज्ञापन मांगने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सहयोगियों ने बताया कि विज्ञापन मांगने को लेकर मिल मालिक व नसीम की कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। नसीम की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर उनके परिजन, मोहल्लेवासी व काफी संख्या में पत्रकार भी सीएचसी पहुंच गए। एसपी मधुबन सिंह समेत पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और परिजनों को समझाया। 
 

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर देर रात तक प्रक्रिया पूरी कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में इंद्रलोक कॉलोनी निवासी अशोक कुमार गुप्ता व उनका पुत्र, कपिल, नरेश और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं।

बनी रही गहमागहमी
मीडियाकर्मी की मौत के बाद मामले में देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिस ने देर रात ही पोस्टमार्टम सहित सभी कागजी प्रक्रिया रात में ही पूरी कराईं।

 

बार-बार बेसुध हो रहीं थी पत्नी और बेटियां
नसीम की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंचीं उनकी पत्नी जायदा, बड़ी पुत्री अदीबा व छोटी पुत्री मतंशा रो-रोकर बेसुध हो रहीं थीं। उनके मोहल्ले की ही कुछ महिलाएं उन्हें सांत्वना देते हुए संभालने का प्रयास कर रही थीं। नसीम अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। 

 

उनकी मौत पर मोहल्ले में भी शोक व्याप्त है। बताया गया कि नसीम की बड़ी पुत्री अदीबा की शादी हो चुकी है। उनकी छोटी पुत्री मतंशा की 14 नवंबर को शादी होनी है। जिला बुलंदशहर से उसकी बरात आनी है। नसीम की मौत से मतंशा की शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

व्यापारी की ओर से तहरीर देने का वीडियो वायरल
इस प्रकरण में एक व्यापारी की ओर से देहात थानाध्यक्ष के नाम तहरीर दिए जाने का प्रार्थना पत्र वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि पांच लोग उसके घर में घुस गए और परिजनों से अभद्रता शुरू कर दी।

इसकी सूचना पत्नी ने फोन पर दी तो वह घर पहुंचे लेकिन सभी अपने कागजात छोड़कर भाग गए। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस का भी दावा है कि इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed