{"_id":"67cc799b89d43a3aa407af97","slug":"up-board-exam-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121262-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : रसायन विज्ञान के कठिन प्रश्नों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : रसायन विज्ञान के कठिन प्रश्नों ने किया परेशान
Sat, 08 Mar 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षाएं जिले के 40 केंद्रों पर हुई। 12वीं के रसायन विज्ञान विषय का पेपर कठिन रहा। शाम की पाली में पेपर देकर निकले छात्रों ने 30 फीसदी प्रश्न जटिल बताए। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों में 12933 के सापेक्ष 11636 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 467 अनुपस्थित रहे।
सुबह की पाली में दसवीं के गृह विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 4091 छात्राओं के सापेक्ष 3908 उपस्थित रहीं, 183 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में 12वीं के फल एवं खाद्य संरक्षण विषय का पेपर हुआ, जिसमें 181 छात्रों के सापेक्ष 175 उपस्थित रहे, छह ने पेपर छोड़ दिया। छात्राओं ने गृह विज्ञान का पेपर आसान बताया।
दूसरी पाली में 12वीं के रसायन विज्ञान विषय का पेपर हुआ। इसमें 8049 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 7773 उपस्थित रहे, 256 ने परीक्षा छोड़ दी। पेपर देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर में रसायनिक बलगतिकी, विभिन्न ब्लॉक के तत्व, उप सहसंयोजन यौगिक, एमीन, बहुलक समेत कई विषयों से कठिन सवाल पूछे गए। जिन्हें हल करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी पाली में दसवीं के कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 612 छात्रों में 590 उपस्थित रहे 22 ने परीक्षा छोड़ दी
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.विनीता ने बताया कि सभी केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। छात्रों को परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हुई