{"_id":"59020d9b4f1c1b1035c0d04c","slug":"up-board-exam-evaluation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 27 Apr 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के प्रथम दिन 125 परीक्षक व डिप्टी हेड एग्जामिनर अनुपस्थित रहे। इस अव्यवस्था की वजह से महज 1600 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका।
विज्ञापन
केंद्र व्यवस्थापक विजय गर्ग ने शुक्रवार को परीक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एसएसवी इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
कालेज में मूल्यांकन के लिए 1.10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की खेप पहुंच चुकी है। बोर्ड के आदेशानुसार बृहस्पतिवार से मूल्यांकन शुरू हो गया है, लेकिन पहले ही दिन 115 परीक्षक व 10 डिप्टी हेडमास्टर अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि कॉपी जांचने के लिए 385 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। कालेज में कुल 1,137,80 कॉपी भेजी जानी थी,
जिसमें केवल 1.10 लाख कॉपी आ सकी हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन 1600 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। परीक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।