फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   UP Board evaluation start.

यूपी बोर्ड हाईस्कूल का मूल्यांकन शुरू

Wed, 30 Mar 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 30 Mar 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
UP Board evaluation start.
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic

एसएसवी इंटर कालेज में बुधवार सुबह यूपी बोर्ड हाईस्कूल का मूल्यांकन कार्य प्रशिक्षण के बाद शुरू हो गया। पहले दिन शाम 5 बजे तक सिर्फ 200 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। उधर, स्कूलों में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम के चलते अधिकांश शिक्षक मूल्यांकन केंद्र पर नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन


मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक बीएन शर्मा ने कहा कि मूल्यांकन शांतिपूर्वक और बेहतर तरीके से होना चाहिए। अगर किसी शिक्षक को मूल्यांकन करने में कोई दिक्कत आये तो वह तुरंत प्रधानाचार्य/उपनियंत्रक से संपर्क करें।
विज्ञापन


कापियों में अगर कोई नोट निकलते हैं तो परीक्षक का दायित्व है कि उसकी लिखित रूप में सूचना दें। उधर,एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को परीक्षाफल वितरण कार्य के चलते अधिकांश शिक्षक मूल्यांकन केंद्र पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त कॉपियों का स्टॉक भी अभी संकलन केंद्र पर नहीं पहुंच सका है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम तक संकलन केंद्र पर सिर्फ 70 हजार कॉपियां पहुंच सकी हैं, जबकि केंद्र पर 1.36 लाख कॉपियों का स्टॉक पहुंचना है।


मूल्यांकन कार्य में 373 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सिर्फ 200 कॉपियों का मूल्यांकन हो सका है। बृहस्पतिवार से तेजी से मूल्यांकन कार्य किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed