फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Unidentified youth dies after being hit by a train; police working to establish identity.

Hapur News: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unidentified youth dies after being hit by a train; police working to establish identity.
पिलखुवा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में जीएस रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों और जनपदों से भी संपर्क किया जा रहा है। पहचान होने पर परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed