{"_id":"7796cb812a6faca1083a682a75c02985","slug":"unauthorised-vehicles-holds-in-kithor-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर रोड पर डग्गामार वाहन चालकों का कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर रोड पर डग्गामार वाहन चालकों का कब्जा
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़-किठौर मार्ग पर डग्गामार वाहन चालकों की दबंगई से परिवहन निगम कर्मी खासे परेशान हैं। आएदिन इस मार्ग पर रोडवेज कर्मियों से अभद्रता की जा रही है।
बस स्टैंड पर बसों को रुकने नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में एआरएम ने सीओ किठौर और थाना प्रभारी से शिकायत की बात कही है।
किठौर मार्ग पर रोडवेज बसों के कम संचालन से यात्री पहले ही खासे परेशान हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए इन दिनों हापुड़ डिपो के अफसरों ने रूट पर 4 अतिरिक्त बसें बढ़ाई हैं। लेकिन डग्गामार वाहन संचालक रोडवेज के चालक, परिचालक यात्रियों को जबरदस्ती रोडवेज बसों में चढ़ने से रोक रहे हैं
मामले को गंभीरता से लेते हुए एआरएम ने सीओ किठौर व थाना प्रभारी से शिकायत की है। एआरएम धीरज सिंह पवार का कहना है कि डग्गामार वाहन संचालक परिवहन निगम को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आएदिन रोडवेज कर्मियों से अभद्रता की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
डग्गामार वाहनों पर जल्द ही नकेल कसेगी
नेशनल हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर फर्राटा भरकर सरकारी राजस्व को चूना और यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे डग्गामार वाहनों की धरपकड़ का अभियान जल्द ही चलेगा।
विज्ञापन
सामाजिक संगठन मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के राष्ट्रीय सचिव पंकज लोधी राजपूत ने नेशनल हाईवे समेत गढ़ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर बड़ी संख्या में चल रहे डग्गामार वाहनों के विषय में सीएम कार्यालय को शिकायती पत्र भेजा था।
इसमें उल्लेख किया है कि सरकारी राजस्व को चूना लगाने के साथ ही डग्गामार वाहन अधिक आमदनी के लालच में क्षमता से अधिक सवारी लादकर अनियंत्रित रफ्तार में फर्राटा भरते हैं। जिससे यात्रियों को हर समय अनहोनी का खतरा बना रहता है।
सीएम कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख है कि डग्गामार वाहनों का संचालन एक गंभीर समस्या है, जिसकी रोकथाम और कड़ी कार्रवाई के उद्देश्य से प्रमुख सचिव परिवहन को छापामार कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।