{"_id":"592849cd4f1c1b812d536271","slug":"ultrasound-two-months-waiting","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे मशीन खराब, अल्ट्रासाउंड को दो माह की वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे मशीन खराब, अल्ट्रासाउंड को दो माह की वेटिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 26 May 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार गरीबों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रही है, लेकिन अस्पतालों में सुविधाएं मरीजों से कोसों दूर हैं। गढ़ रोड स्थित सीएचसी में गंभीर रोगियों के लिए भी अल्ट्रासाउंड की वेटिंग दो-दो माह है।
विज्ञापन
एक्सरे मशीन भी कई दिन से खराब पड़ी है। एसडीएम मीनू राणा के निरीक्षण में शुक्रवार सुबह यह खुलासा हुआ। एसडीएम मीनू राणा करीब नौ बजे गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं।
विज्ञापन
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए डाक्टर राजेंद्र गुप्ता उपस्थित नहीं थे। उन्हें छुट्टी पर बताया गया, उनके स्थान पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। नेत्र चिकित्सक अतुल आनंद भी अवकाश पर थे। ऐसी स्थिति में मरीजों का हाल बेहाल था।
विज्ञापन
पिछले कई दिन से एक्सरे मशीन खराब थी। अल्ट्रासाउंड के लिए गंभीर मरीजों व गर्भवती महिलाओं को दो माह बाद तक की डेट दी गई थी। एसडीएम अस्पताल की स्थिति देखकर हैरान रह गईं।
हालांकि अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था ठीक थी। इसके बाद एसडीएम ने सीएमओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगी।