{"_id":"56ec28184f1c1b50248b502e","slug":"udyog-bandhu-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं पहुंचे डीसी, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं पहुंचे डीसी, मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
उद्योग बंधु बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग बंधु की बैठक में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर के नहीं पहुंचने पर एडीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है। अफसरों को निर्देश दिया कि समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। वाणिज्यकर विभाग से संबंधित समस्याओं को उद्यमियों ने जोरशोर से उठाया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिसमें दिल्ली गढ़ रोड पर स्थित फीडर की औद्योगिक फीडर घोषित किए जाने के मामले में अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने कहा कि बहुत जल्द इसे करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
दो सड़कों के निर्माण के संबंध में पालिका के अवर अभियंता ने बताया कि इसी सप्ताह बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें इन सड़कों का प्रस्ताव पास होने पर निर्माण शुरू हो जाएगा। व्यापारी नेता विजय अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली रोड पर 250-250 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, लेकिन चालू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
माप-तौल विभाग के संबंध में उद्यमी लोकेश सिंहल ने आरोप लगाया कि प्राइवेट लोगों से जांच कराई जा रही है। इससे उत्पीड़न हो रहा है। मापतोल अधिकारी दीप्ति श्रीवास्तव ने आरोपों को निराधार बताया।
वाणिज्य कर विभाग में फार्म 31 और रिफंड समय से वापस न आने का मुद्दा उद्यमियों ने जोरशोर से उठाया। आईआईए के चैप्टर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि यह समस्या काफी पुरानी हो गई है।
बैठक् डिप्टी कमिश्नर के बजाए वाणिज्य कर अधिकारी आए। इस पर एडीएम ने फटकार लगाई और डिप्टी कमिश्नर से स्पष्टीकरण मांगा। कुछ देर बाद डिप्टी कमिश्नर बैठक में आ गए। बैठक में उपायुक्त उद्योग हिमांशु गंगवार, सीओ बाबूगढ़ शैलेन्द्र राठौर, संजय गर्ग, बिजेन्द्र लोहेवाले, ललित छावनी वाले आदि रहे।