फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tyagi samaj protest

Hapur News: पेट्रोल पंप संचालक के फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

Tue, 29 Oct 2024 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 29 Oct 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
tyagi samaj protest
हाफिजपुर। रोडरेज में पेट्रोल पंप संचालक प्रभात त्यागी की हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ्तार न होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को हाफिजपुर थाने का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान परिजनों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि मौके पर पहुंची सीओ अनीता चौहान ने सख्त कार्रवाई की आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले रोडरेज में तगासराय निवासी प्रभात त्यागी की कार से कुचलकर की गई हत्या के मामले में मंगलवार को लोगों का गुस्सा एक बार फिर फूटा। लोग मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों ने थाने का घेराव करते हुए परिसर में ही धरना दिया। सीओ अनीता चौहान ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला तगासराय निवासी पेट्रोल पंप संचालक प्रभात त्यागी उर्फ बब्बू 21 अक्तूबर को अपनी कार से बुलंदशहर रोड पर जा रहे थे। जैसे ही वह बाईपास के पास गोल चक्कर के पास पहुंचे तो एक अन्य कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद वह कार से उतर गए। आरोप है कि इसी बीच कार सवारों ने उन्हें कुचल दिया और बाईपास से गाजियाबाद की तरफ फरार हो गए थे। नोएडा में उपचार के दौरान प्रभात त्यागी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतक के चचेरे भाई ने आरोपी कार सवारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों हमजा कुरैशी और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली थी। मामले में अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर मृतक के परिजन व मोहल्ले के लोग हाफिजपुर थाने पहुंच गए। जहां लोगों ने थाने का घेराव कर धरना दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। लोगों का कहना था कि पुलिस ने आरोपी कार मालिक से पूछताछ तक नहीं है। सूचना पर सीओ पिलखुवा अनीता चौहान भी हाफिजपुर थाना पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धरना देने वालों में विजय त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, सुनील त्यागी, विपिन त्यागी, पुष्कर त्यागी, शेखर त्यागी, उमेश त्यागी, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिवाल, योगेंद्र सिंह, पंकज त्यागी, प्रवीन, संजय चेयरैमन, सुधीर, योगेश्वर त्यागी, सत्यवीर त्यागी, सुधीर त्यागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed