फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two train cancelled

Hapur News: दिसंबर से फरवरी तक निरस्त रहेगी काशी विश्वनाथ और अवध असम एक्सप्रेस

Mon, 07 Oct 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 07 Oct 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
two train cancelled
हापुड़। रेलवे ने कोहरे को देखते हुए दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली काशी विश्वनाथ व अवध असम एक्सप्रेस भी शामिल है। दोनों ट्रेनों में इन दिनों रिजर्वेशन बुकिंग भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने पर सुरक्षित यात्रा के लिए एक दिसंबर से फरवरी माह के अंत तक रेलवे द्वारा कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया जाता है। लंबी दूरी की ट्रेनों में तीन माह पहले तक यात्रियों को रिजर्वेशन करने की सुविधा मिली है, जबकि कम दूरी की ट्रेनों में 30 दिन बुकिंग करने की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में रेलयात्री टिकट कंफर्म करने लिए पहले से ही सीट बुक करा लेते हैं। लेकिन कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक अवध असम व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में अभी से रिजर्वेशन बुकिंग बंद कर दी गई है। तीन माह तक दोनों ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि कोहरे में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैय्या कराने के लिए रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की संख्या कम कर दी जाती है। दिसंबर से फरवरी तक इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed