फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two seats feeding lotus.

दो सीटों पर खिला कमल, एक पर बसपा का कब्जा

Sat, 11 Mar 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 11 Mar 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
Two seats feeding lotus.
दो सीटों पर खिला कमल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जिले की तीन सीटों में से दो पर जीत मिली। हालांकि, धौलाना सीट पर कांटे की टक्कर के बाद मतगणना के अंतिम राउंड में यह सीट बसपा ने हथिया ली।

विज्ञापन


हापुड़ से भाजपा के विजयपाल आढ़ती ने 15006, गढ़ से भाजपा के कमल मलिक ने 35294 व धौलाना सीट पर बसपा के असलम चौधरी ने 3576 वोटों से जीत हासिल की।

गढ़ रोड स्थित नई मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई मतगणना में शुरू से ही तीनों सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। अंतिम राउंड आते आते हापुड़ और गढ़ सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजेय बढ़त बना चुके थे।
विज्ञापन


वहीं, धौलाना सीट पर अंतिम राउंड तक बसपा और भाजपा में जबरदस्त टक्कर रही। अंतिम चरण की गणना के बाद हापुड़ से भाजपा के विजयपाल आढ़ती ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के मौजूदा विधायक गजराज सिंह को 15006 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयपाल आढ़ती को 84532 व गजराज सिंह को 69526 मत मिले। जबकि, बसपा के श्रीपाल 58806 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। गढ़ सीट से भाजपा के कमल मलिक ने बसपा के प्रशांत चौधरी को 35294 वोटों से हराया।

कमल मलिक को 91086 व प्रशांत चौधरी को 55792 जबकि तीसरे स्थान पर रहे मौजूदा मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान को 48810 वोट मिले।

इसके अलावा धौलाना विधानसभा सीट पर बसपा के असलम चौधरी ने भाजपा के रमेश चंद तोमर को 3576 मतों से पराजित किया। असलम चौधरी को 88580, रमेश चंद तोमर को 85004 व तीसरे स्थान पर धर्मेश तोमर को 71786 मत प्राप्त हुए।

रमेश चंद तोमर चार बार भाजपा के सांसद रहे हैं, लेकिन विधायक का चुनाव हारने से उनके राजनैतिक भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

करीब दो बजे तक चली मतगणना के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीएम अनिल ढींगरा, एसपी अलंकृता सिंह, सीडीओ कुणाल सिल्कू, एडीएम रजनीश राय सहित आला अधिकारी मौके पर रहे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पार्टी समर्थकों की भीड़ मतगणना स्थल से काफी दूर बाईपास और मंडी के मुख्य द्वार पर जुटनी शुरू हो गई। शाम तक समर्थकों में जश्न का माहौल रहा।


पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर तक पहुंचाया। जुलूस निकालने पर पाबंदी थी, फिर भी बड़ी संख्या में समर्थक वाहनों में सवार होकर उनके पीछे-पीछे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed