{"_id":"67698c0df4d45043940a14e4","slug":"two-sample-taken-from-hospital-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104905-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अस्पताल की कैंटीन में मारा छापा, दो नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अस्पताल की कैंटीन में मारा छापा, दो नमूने भरे
Mon, 23 Dec 2024 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। अस्पताल में भर्ती मरीज की दाल में छिपकली निकलने के मामले में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कैंटीन में छापा मारकर दाल समेत दो खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। यह मामला अस्पताल से लेकर शहर तक चर्चा का विषय बना है।
रविवार को हाईवे किनारे स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती मरीज को परोसी गई दाल में छिपकली निकल थी, जिसके बाद मरीजों और उनके तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया था। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को जिलास्तर के अधिकारियों से न्याय नहीं मिलने पर मामले की शिकायत आईजीआरएस दर्ज की गई थी। शिकायत के बाद सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अस्पताल की कैंटीन में छापा मारकर दो नमूने भरे।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायत पर टीम ने अस्पताल की कैंटीन में छापा मारकर अरहर की दाल और ग्रेवी के नमूने जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजा। जांच के बाद कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।