{"_id":"591dc1234f1c1bd529f2402d","slug":"two-power-plants-will-start-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, अगले सप्ताह शुरू हो जाएंगे दो बड़े बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, अगले सप्ताह शुरू हो जाएंगे दो बड़े बिजलीघर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 18 May 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की 1200 करोड़ की महत्वपूर्ण बिजली परियोजना के तहत बदनौली (हापुड़) में 765 केवी और आनंद विहार में 220 केवी क्षमता के बिजलीघरों का ट्रायल शुरू हो गया है। अगले सप्ताह इन बिजलीघरों से हापुड़ सहित छह जिलों को आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्ष 2010 में मोदीनगर रोड पर बदनौली गांव के पास 765 केवी का बिजलीघर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने बनाया और प्रमुख सचिव समेत अनेक अफसरों ने मौका मुआयना कर इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन
उस समय इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 1000 करोड़ रुपये थी। बीते महीने इस बिजलीघर को पूरी तरह तैयार कर दिया गया था।
इस सप्ताह बदनौली स्थित 765 और आनंद विहार स्थित 220 केवी क्षमता के बिजलीघरों का ट्रायल शुरू हो गया है। अगले सप्ताह दोनों बिजलीघरों से पांच जिलों को आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
बिजली निगम (ट्रांसमिशन) के अधिशासी अभियंता विशन स्वरूप गुप्ता ने बताया कि दोनों बिजलीघरों का ट्रायल शुरू हो चुका है। 765 केवी क्षमता के बिजलीघर से हापुड़, नोएडा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, साहिबाबाद, गजरौला को सप्लाई दी जाएगी। अगले सप्ताह इन बिजलीघरों को चालू करा दिया जाएगा।