{"_id":"369abc64748e40b0731d8f442b71ea95","slug":"two-new-power-station-will-solved-the-electricity-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की बिजली दिक्कत दूर करेंगे दो बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की बिजली दिक्कत दूर करेंगे दो बिजलीघर
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेवासियों को इन गर्मियों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। क्योंकि पावर कारपोरेशन द्वारा हापुड़ के आनंद विहार में बन रहे 220 केवी बिजलीघर का उद्घाटन मई और जून के महीने में हो जायेगा।
जबकि पिलखुवा की टैक्सटाइल सिटी में बन रहा 132केवी बिजलीघर का उद्घाटन इसी मार्च में किया जायेगा। दोनों बिजलीघर के चालू होने से जिलेवासियों को गर्मी में होने वाली कटौती से निजात मिल सकेगी।
पावर कारपोरेशन के ट्रांसमिशन विभाग द्वारा हापुड़ की आंनद विहार आवासीय योजना में करोड़ों रुपये की लागत से 220 केवी और पिलखुवा की टैक्सटाइल सिटी में 132 केवी बिजलीघर का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
पिलखुवा में बने बिजलीघर का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। यहां अब लाइन खींचने का काम किया जा रहा है। जबकि आनंद विहार में बन रहे बिजलीघर का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
इन दोनों बिजलीघर के बनने से शहर और पिलखुवा कस्बे की बिजली समस्या काफी हद तक सरल हो जायेगी। आनंद विहार में बनने वाले बिजलीघर से मोदीनगर रोड के बिजलीघर का भार कम होगा।
जिसके बाद अधिकांश फीडरों को आनंद विहार बिजलीघर से जोड़ा जायेगा। साथ ही गर्मी के दिनों में होने वाली बार-बार ट्रिपिंग से भी उपभोक्ताओं को निजात मिल सकेगी।
पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता(ट्रांसमिशन) बीएस गुप्ता ने बताया कि पिलखुवा में बन रहे 132 केवी बिजलीघर का निर्माण पूरा हो चुका है। जिसका मार्च में उद्घाटन किया जायेगा।
जबकि आनंद विहार में बन रहे 220केवी बिजलीघर को भी मई-जून तक शुरू कर दिया जायेगा। दोनों बिजलीघर के शुरू होने से जिलेवासियों को गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।