{"_id":"57373f094f1c1bf50691a012","slug":"two-months-not-being-served-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से नहीं परोसा जा रहा मिड-डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से नहीं परोसा जा रहा मिड-डे मील
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 14 May 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
दो महीने से बच्चों को मिड-डे मील नहीं परोसा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर कालोनी में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित गांधी सीनियर बेसिक स्कूल में दो महीने से बच्चों को मिड-डे मील नहीं परोसा गया। इससे बच्चे दोपहर का भोजन घर से लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापक के कक्ष में मिड-डे-मील का राशन बोरियों में भरा पड़ा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 01 अप्रैल 2016 से जिले के समस्त प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में प्रधान और नगर पालिका परिषद सदस्यों को मिड-डे-मील बंटवाने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
इसके तहत ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील दिया जा रहा है। लेकिन आदर्श नगर कालोनी में गांधी सीनियर बेसिक स्कूल में दो माह से बच्चों मिड-डे मील नहीं परोसा जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों के दोपहर के भोजन के लिए राशन तो आ रहा है, पर भोजन नहीं पकाया जा रहा है। ऐसे में बच्चे अपने घर से भोजन लेकर आ रहे हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें बजट और रसोई नहीं मिली तो वह भोजन कहां बनवाए।
कक्षा चार के छात्र गड्ढा मोहल्ला निवासी सूरज ने बताया कि वह हर रोज स्कूल से घर खाना लेने के लिए जाता है। क्योंकि काफी दिनों से स्कूल में खाना ही नहीं मिला है।
आदर्श नगर निवासी छठवीं कक्षा के छात्र आदित्य ने बताया कि स्कूल में दोपहर के समय कोई भोजन नहीं मिल रहा। घर से खाना न लाने पर भूखे रहना पड़ता है।
पहली कक्षा की छात्रा सुभद्रा ने बताया कि वह सुबह को अपने घर से खाना लाती है। क्योंकि जब उसका नया दाखिला हुआ था तो स्कूल में भोजन ही नहीं मिला था। इसलिए वह घर से खाना लाकर खाती है।
तीसरी कक्षा के छात्र विपिन ने बताया कि अन्य स्कूलों में तो दोपहर के समय भोजन मिलता था। लेकिन यहां स्कूल में नहीं मिल रहा है। जबकि स्कूल में गेहूं, चावल की बोरियां रखी हुई है।
स्कूल का बर्तन, रसोई का कोई बजट पास नहीं हो सका है। यदि बजट पास भी हो जाता तो स्कूल में भोजन बनाने की कोई व्यवस्था भी नहीं है। राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रधानाध्यापक
यह बेहद गंभीर मामला है, इसकी जांच कराने का आदेश दिया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी