{"_id":"5926fb1c4f1c1b601153644f","slug":"two-model-schools-built-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक हब योजना के तहत जिले में बनेंगे दो मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक हब योजना के तहत जिले में बनेंगे दो मॉडल स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 25 May 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को जल्दी ही आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल की सौगात मिलेगी। जिला प्रशासन ने सिंभावली के गांव वैट व धौलाना के गांव देहरा में स्कूलों के लिए भूमि चयनित कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन
विभाग बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा, जिसके बाद स्कूल निर्माण शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार की शैक्षणिक हब योजना के तहत जिले में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए काफी दिनों से जिला प्रशासन भूमि की तलाश कर रहा था। जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए सिंभावली के गांव वैट व धौलाना के गांव देहरा में पांच-पांच हजार वर्ग मीटर भूमि चयनित कर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने भूमि को विभाग के नाम कराने के लिए संबंधित एसडीएम को पत्र लिखे हैं। खतौनी में विभाग का नाम दर्ज होने के बाद स्कूलों के निर्माण के लिए बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि एक स्कूल के निर्माण में करीब तीन करोड़ दो लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। ऐसे में दोनों स्कूलों के लिए करीब छह करोड़ चार लाख रुपये का बजट बनाकर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट रिलीज होते ही स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में बनने वाले इन मॉडल स्कूलों में इंटरमीडिएट तक किसी भी समुदाय और वर्ग के छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को वाईफाई के साथ वे सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जो बड़े पब्लिक स्कूलों में बच्चों को मिलती हैं। स्कूल के भवन को भी उसी तर्ज पर बनाया जाएगा।