{"_id":"58b316574f1c1bbc56830f16","slug":"two-million-devotees-took-a-dip-in-the-ganga-on-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमावस्या पर दो लाख भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमावस्या पर दो लाख भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गंगा घाट स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावस्या के अवसर पर रविवार को विभिन्न प्रांतों से आए दो लाख से भी अधिक भक्तों ने ब्रजघाट पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद भक्तों ने घाट और मंदिर पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी।
विज्ञापन
अमावस्या के मद्देनजर ब्रजघाट पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार देर शाम शुरू हो गया था। तीर्थनगरी के दर्जनों धर्मशाला, मंदिर और आश्रम परिसर फुल होने से देर रात आने वाले भक्तों को रेलवे स्टेशन, आरती प्लेटफार्म समेत मुख्य बाजार में दुकानों की टिन शेड के नीचे रात बिताना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। जो देर शाम चलता रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद अधिकांश भक्तों ने किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनकर दक्षिणा दी।
विज्ञापन