{"_id":"588b68884f1c1b5c02cf6d69","slug":"two-lakh-devotees-took-dip-in-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ अमावस्या: दो लाख भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ अमावस्या: दो लाख भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
माघ अमावस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ अमावस्या पर वेस्टर्न यूपी सहित विभिन्न प्रांतों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी गंगा में डुबकी लगाई। बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या कम रही।
विज्ञापन
माघ अमावस्या पर शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्ट यूपी के विभिन्न जनपदों से आए करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाई।
अमावस्या के मद्देनजर बाहरी प्रांतों के अधिकांश भक्त बृहस्पतिवार देर शाम को ही तीर्थनगरी में पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार शाम शुरू हुई बारिश के कारण धर्मशालाओं में जगह न होने के कारण श्रद्धालुओं को दुकानों के बाहर रात बिताने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
शुक्रवार भोर से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। देर शाम तक घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान भक्तों ने भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और मंदिरों में अपने ईष्ट देवों की पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन