{"_id":"6705932471112ccc76075804","slug":"two-have-dengue-645-fever-patients-came-to-opd-hapur-news-c-135-1-hpr1002-115710-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो को डेंगू, ओपीडी में आए बुखार के 645 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो को डेंगू, ओपीडी में आए बुखार के 645 मरीज
विज्ञापन
कूलर में डेंगू का लार्वा ढूंढते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
हापुड़। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मंगलवार को 645 बुखार के मरीज आए, इनमें दो को डेंगू निकला। टाइफाइड और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रही।
डीएमओ डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के सैंपल डेंगू जांच के लिए लैब भेजे थे। इनमें दो की रिपोर्ट आ गई है, हापुड़ के रहने वाले इन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 18 पहुंच गई है। मरीजों के घरों के आस-पास बड़ी मात्रा में लार्वा मिला है, जिसे नष्ट करा दिया गया है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी अभियान चलाया गया।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप मित्तल ने बताया कि इन दिनों मरीजों में वायरल का असर अधिक है। दूषित खान पान और पेयजल से टाइफाइड के मरीज भी बढ़े हैं। 90 फीसदी से अधिक मरीज वायरल के ही पहुंच रहे हैं। प्लेटलेट्स गिरना, पेट संक्रमण, लिवर में सूजन इन मरीजों को अधिक परेशान कर रही है।
विज्ञापन
ईएनटी डॉ. मोहिनी सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में ईएनटी से जुड़ी बीमारियां काफी बढ़ गई हैं। टॉंसिल वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। गले की खराश और साइनस की समस्या भी बढ़ी है। ऐसे मरीजों को दवाओं के साथ आवश्यक परहेज की सलाह दी जा रही है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समरेंद्र राय ने बताया कि बच्चों में वायरल बुखार के साथ डायरिया का असर अधिक है। कुछ बच्चों में निमोनिया का प्रभाव भी है। त्वचा रोग बच्चों को अधिक जकड़ रहा है। अस्पताल आने वाले बच्चों में कुछ को भर्ती करने की भी आवश्यकता पड़ रही है।
-- -