फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two female students caught cheating from a model paper during the B.Ed. exam.

Hapur News: बीएड की परीक्षा में मॉडल पेपर से नकल करते दो छात्राएं पकड़ीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two female students caught cheating from a model paper during the B.Ed. exam.
एसएसवी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीएड की परीक्षा के दौरान दो छात्राएं मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करते पकड़ी गईं। आंतरिक उड़न दस्ते ने इन छात्रों को पकड़ा। विश्वविद्यालय में सूचना भेज दी गई है। दो पालियों में 9811 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में बीएड की परीक्षा में 567 छात्र पंजीकृत थे, इनमें 545 परीक्षा देने पहुंचे। आंतरिक उडऩ दस्ते में मुख्य नियंता डॉ. लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉ.आरके शर्मा, डॉ.विपिन मलिक, डॉ.शालू शर्मा, डॉ.निधि, डॉ.ममता, लोकेश, नवनीत ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। बीएड की परीक्षा में शक होने पर दो छात्राओं की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


इसमें दोनों के पास मॉडल पेपर की पर्चियां मिलीं। जूतों के अलावा कुछ पर्चियां बैंच के नीचे भी डाल रखीं थी। इन दोनों छात्राओं की कॉपियां सील कर, विश्वविद्यालय को सूचित किया गया। इसी पाली में यूजी एनईपी की परीक्षा में 984 छात्रों में 964 उपस्थित रहे, 20 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी एनईपी की परीक्षा में 102 छात्रों में 100 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में पीजी एनईपी की परीक्षा में 205 छात्रों में 202 उपस्थित रहे, तीन ने परीक्षा छोड़ दी।

बुधवार को भी बीएड की परीक्षा में पांच छात्र/छात्राएं नकल करते पकड़ी गई थीं। आंतरिक उड़न दस्ते ने ही छात्रों को नकल करते पकड़ा था। कुल मिलाकर शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्र, पास होने के लिए नकल कर रहे हैं।


कोट
बीएड की परीक्षा में दो छात्राओं को आंतरिक उडऩ दस्ते ने नकल करते पकड़ा है। केंद्र पर नकल नहीं होने दी जाएगी और अधिक सतर्कता बढ़ाई गई है। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed