फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two died in road accident

Hapur News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 24 Aug 2024 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 24 Aug 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में शनिवार दोपहर स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार बहादुरगढ़ गांव निवासी हैदर और मोहसीन की मौत हो गई। युवक जनपद मेरठ के गांव में ठेके पर लिए गए आम के बाग में दवा का छिड़काव करके लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बहादुरगढ़ निवासी इस्लाम अंसारी ने जनपद मेरठ के गांव अगवानपुर के जंगल में आम का बाग ठेके पर लिया हुआ है। जिसकी देखरेख वह अपने परिजनों के साथ मिलकर करते हैं। शुक्रवार को इस्लाम अंसारी अपने बेटे हैदर, गांव के ही रहने वाले मोहसीन और अन्य कई लोगों को साथ लेकर बाग में दवा का छिड़काव करने के लिए गए थे। काम खत्म होने के बाद शनिवार को सभी लोग अपने-अपने वाहनों से गांव लौट रहे थे। मोहसीन और हैदर एक ही बाइक पर थे। कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना के निकट पहुंचने पर सामने से आ रही स्कूल बस से उनकी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोट-
मृतकों के परिजन की तहरीर पर आरोपी स्कूल बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed