{"_id":"6721022839d5eef1650a86e8","slug":"two-died-in-an-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-110421-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खुडलिया के पास मिनी ट्रक पलटने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खुडलिया के पास मिनी ट्रक पलटने से दो की मौत
Tue, 29 Oct 2024 09:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 29 Oct 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव खुडलिया के निकट नए बाईपास पर मिनी ट्रक का पहिया निकलने से उसमें सवार जनपद संभल निवासी कमल सिंह (50 वर्ष) और विशाल (23 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं दो घायलों का दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनपद संभल के थाना बिनया ठैर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी किशनपाल ने थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि उनका भतीजा विशाल सोमवार की रात संभल से मिनी ट्रक में फूल भरकर दिल्ली की मंडी में बेचने के लिए जा रहा था। देर रात सिंभावली क्षेत्र में गांव खुडलिया के पास नए बाईपास के निकट पहुंचने पर अचानक तेज रफ्तार मिनी ट्रक का पहिया निकल गया। जिससे मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मिनी ट्रक में सवार कमल सिंह निवासी कुंवरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल, सतेंद्र और अमनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने तीनों को दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान विशाल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं दोनों घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।