Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two degree temperature down

Hapur News: दो डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, ठंड का होने लगा अहसास

Thu, 06 Nov 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Nov 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
two degree temperature down
हापुड़। बुधवार की रात से चली ठंडी हवाओं के कारण बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो बुधवार के मुकाबले तीन डिग्री तक कम है। इस कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों से चली रही ठंडी और पछुवा हवाओं से जिले में तापमान गिरने लगा है। दिन में मौसम साफ रहने के बावजूद धूप नहीं खिली। बृहस्पतिवार को दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। सुबह आठ बजे तक और शाम को सात बजे के बाद से रात कि दो पहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। शाम ढलने के बाद ठंड ओर बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आगामी सप्ताह में ठंड का एहसास और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होगी।

बहुत खराब श्रेणी में बना एक्यूआई, नहीं सुधरे हालात --
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन वायु प्रदूषण की स्थिति जिले में नहीं सुधर रही है। बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार की रात एक बजे तक एक्यूआई का स्तर कम हुआ। रात एक बजे एक्यूआई 201 पर दर्ज हुआ, जो शाम पांच बजे जाकर 252 तक पहुंच गया। दिनभर वाहनों का अधिक संचालन और सड़कों पर धूल उड़ने के कारण एक्यूआई का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि एक्यूआई में तेजी से सुधार जारी है। ग्रेप के प्रतिबंधों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed