फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two deaths from cancer.

कैंसर ने ली दो लोगों की जान

Wed, 06 Apr 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 06 Apr 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Two deaths from cancer.
कर्क राेग - फोटो : डेमो फोटो

हापुड़ और गढ़ में बुधवार को कैंसर ने लोगों की जान ले ली। वझीलपुर गांव में कैंसर पीड़ित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला उपाध्यक्ष सुशील त्यागी ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जबकि गढ़ में भाजपा मंडलाध्यक्ष के छोटे भाई की ओमपाल सिंह मौत हो गई।

विज्ञापन


वझीलपुर के लोग दूषित पानी और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी को कैंसर फैलने का कारण मान रहे हैं। गांव में डेढ़ में सात लोग कैंसर की वजह से जान गंवा चुके हैं। जिला मुख्यालय से महज पांच किमी दूर गांव वझीलपुर के ग्रामीण कैंसर से दहशत में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम की टीम हैंडपंपों से निकलने वाले पानी को दूषित बता चुकी है। स्वच्छ जल की उपलब्धता नहीं है। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला उपाध्यक्ष, चौधरी ताराचंद डिग्री कॉलेज एवं रामरिछपाल इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के सदस्य सुशील त्यागी काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका इलाज दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में चल रहा था। सुबह करीब छह बजे सुशील त्यागी की मौत हो गई। पिछले डेढ़ साल में सात लोग कैंसर के कारण जान गवां चुके हैं।


राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष, वझीलपुर निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि दूषित पानी से राहत दिलाने के लिए अफसरों से शिकायत की जा चुकी है। वहीं गढ़ के गांव सलोनी में भाजपा मंडलाध्यक्ष अजयपाल सिंह के छोटे भाई ओमपाल सिंह मौत हो गई। वह कई दिनों से कैंसर से पीड़ित थे।

मामला जानकारी में नहीं है। फिर भी वह डॉक्टरों की टीम को गांव में भेजकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कराकर दवाएं बटवाई जाएगी। - डा. एके सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed