फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two days heat waves red alert

Hapur News: 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, दो दिन लू का रेड अलर्ट

Mon, 17 Jun 2024 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 17 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
two days heat waves red alert
हापुड़। मई के बाद जून में भी गर्मी रिकॉर्ड तोड रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक लू का प्रकोप रहेगा। दोपहर 12 से तीन बजे तक लोगों के घरों में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन निकलते ही सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया वैसे ही तापमान चढ़ता गया। दोपहर को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आलम यह रहा कि बाजारों में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


ईद के दिन अवकाश होने के कारण जरूरी कार्यों से ही घरों से निकले। धूप से बचने के लिए छाता, गमछा, कपड़े का सहारा लेते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को गर्म हवाओं का भी सामना करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे, कूलर के सामने बैठे रहे। शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि जून में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले वर्ष की तुलना में औसतन तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मई की स्थिति भी इसी प्रकार रही थी। हालांकि 20 जून के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है और पारा चार डिग्री तक गिर सकता है। फिलहाल दो दिन लू चलने के साथ भयंकर गर्मी रहेगी और पारा 46 डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच खुले में निकलने से परहेज करें।



ऐसे करें बचाव-

- उबले पानी को ठंडा करके पीयें
- धूप में बच्चों को बाहर न जाने दें

- पसीना आने के समय न नहाएं।

- बासी खाना खाने से बचें।

- अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed