{"_id":"57598bd24f1c1b23379c5aa3","slug":"two-and-a-half-hours-power-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई घंट गुल रही आधे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई घंट गुल रही आधे शहर की बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील चौराहे के पास अंडर ग्राउंड हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से नगर के दिल्ली रोड व टाउन हाल बिजलीघर करीब ढाई घंटे ठप रहा। इससे करीब आधे शहर की बिजली ढाई घंटे गुल रही। इसके चलते इस भीषण गर्मी में शहर के बाशिंदों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
बिजली न आने से पानी का संकट भी झेलना पड़ा। दोपहर 2:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। नगर के दिल्ली रोड व टाउन हाल बिजलीघर को बिजली आपूर्ति मोदीनगर रोड स्थित 132केवी के बिजलीघर से होती है।
विज्ञापन
इन्हें आपूर्ति के लिए मोदीनगर रोड बिजलीघर से 33केवी की हाईटेंशन लाइन आ रही है, जो तहसील चौराहे के पास अलग-अलग हो जाती हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 12:10 बजे तहसील चौराहे के पास टाउन हाल बिजलीघर की ओर आ रही अंडर ग्राउंड हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
इससे दोनों बिजलीघर ठप हो गए। अचानक बिजलीघरों की आपूर्ति बाधित होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लाइन की पेट्रोलिंग की गई तो तहसील चौराहे के पास फाल्ट मिला। विभाग के कर्मचारियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरुस्त किया,
जब आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच भरी दोपहरी में ढाई घंटे तक आधे शहर की बिजली गुल रही। इससे भीषण गर्मी में शहर के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल होने से इस दौरान पानी का संकट भी छाया रहा।
लोगों की माने तो आए दिन फाल्ट से आपूर्ति बाधित होती रहती है, जिससे परेशानी होती है। अविलंब इसका स्थाई समाधान कराया जाए।
उधर, इस बाबत उपखंड अधिकारी नितिन कुमार का कहना है कि भीषण गर्मी व ओवर लोडिंग के कारण लाइन में फाल्ट हो गया था। उसे दुरुस्त कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई।