{"_id":"65a5665b525686e70a0661d9","slug":"trolly-fell-down-hapur-news-c-306-1-gha1001-4115-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली
Mon, 15 Jan 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गन्ना समिति परिसर के सामने पुराने दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर गन्ने से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में किसान बाल-बाल बच गया।
सोमवार सुबह को क्षेत्र का एक किसान अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने भरकर चीनी मिल के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गन्ना समिति के सामने दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर पहुंचा तो अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। ट्रॉली के पलटने से सडक़ पर गन्ने की पूली बिखर गईं। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों के सहयोग से गन्नों को दूसरी ट्रॉली में लादकर पलटी हुई ट्रॉली को सीधा कराने के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया। लेकिन इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।