{"_id":"57dac8e14f1c1b3c3dd4818b","slug":"trick-recovery-from-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की कमी का झांसा देकर किसानों से वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की कमी का झांसा देकर किसानों से वसूली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 15 Sep 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम में ट्रांसफार्मरों की कमी नहीं होने के बाद भी स्टोर पर तैनात कर्मी ट्रांसफार्मर की कमी का झांसा देकर किसानों से वसूली कर रहे हैं। इसके खिलाफ राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने मोर्चा संभाला है।
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों की माने तो स्टोर में 25केवीए, 63केवीए, 100केवीए व 250केवीए के ट्रांसफार्मरों की कोई कमी नहीं है। विषम परिस्थितियां भी दो दिन में फुंके ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाता है।
विज्ञापन
लेकिन स्टोर पर मौजूद कर्मचारी किसानों को ट्रांसफार्मर की कमी का झांसा देकर 15-20 दिन स्टोर का चक्कर लगवा रहे हैं। बाद में थक हारकर किसान सुविधा शुल्क देकर दूसरा ट्रांसफार्मर लेने को राजी हो जाता है।
विज्ञापन
विभाग के कर्मियों की लापरवाही का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने पर किसान खुद ही अपने खर्चे से ट्रांसफार्मर उतारकर स्टोर तक लाते हैं। यह सब स्थानीय लाइनमैन की साठगांठ से होता है।
लाइनमैन और स्टोर कर्मचारियों की मिलीभगत से ऐसे हालात पैदा किए जाते हैं, जिससे किसान उनकी जेब गर्म करने को मजबूर हो जाते हैं।
अधिशासी अभियंता प्रिंस कुमार गौतम का कहना है कि स्टोर में ट्रांसफार्मर की कोई कमी नहीं है। अगर किसानों को परेशान किया जा रहा है तो यह गंभीर मामला है। वे खुद इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से बात करेंगे।
मोदीनगर रोड स्थित ऊर्जा निगम की वर्कशॉप पर तैनात कर्मचारियों के ईद की छुट्टी पर जाने से वहां 25केवी क्षमता के ट्रांसफार्मरों की किल्लत हो गई है। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण वर्कशॉप मेें ट्रांसफार्मरों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
मोदीनगर रोड स्थित वर्कशॉप पर 25 व 63केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जाती है। वर्कशॉप पर करीब 28 फुंके ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं लेकिन कर्मचारी न होने के कारण इनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में ग्रामीण बीते तीन दिन से ट्रांसफार्मर के लिए वर्कशॉप के चक्कर लगा रहे हैं,
लेकिन वहां तैनात अधिकारी ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर न होने की बात कह वापस भेज रहे हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच के राष्ट्रीय सचिव सुबोध त्यागी ने सीएम से शिकायत करने की बात कही है।
वर्कशॉप व स्टोर प्रभारी जयसवाल ने बताया कि कर्मचारियों के ईद पर जाने से रिपेयरिंग का कार्य बाधित हो गया था। अब कर्मचारी लौट आए हैं, ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।