फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   transformer overload

Hapur News: तीन गुना ओवरलोड हुए ट्रांसफार्मर, हर घंटे करने पड़ रहे बंद

Sat, 18 May 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
transformer overload
हापुड़। शहर में दर्जनों बड़े ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। आवश्यक भार से करीब तीन गुना तक इनपर दबाव है, जिसके कारण ये लगातार फुंक रहे हैं। चमरी में 400केवी के ट्रांसफार्मर पर 950 एंपीयर तक लोड पहुंच गया, जोकि 300 तक होना चाहिए। अधिकारियों ने इसे कई बार बंद कराया, अब यहां एक अन्य ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

चमरी के बाहर लगा 400केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से मोहल्ले की सप्लाई करीब 18 घंटे तक ठप रही थी। इसे बदलवा दिया गया, लेकिन शुक्रवार रात में यह फिर ओवरलोड हो गया। रात में ही अवर अभियंता अरुण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने इस क्षेत्र में लगे बड़े ट्रांसफार्मरों की जांच की इसमें बहुत से ओवरलोड चल रहे थे। चमरी के ट्रांसफार्मर पर तीन गुना अधिक लोड था। यहां बिजलीघर से शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। उसे फुंकने से बचाने के लिए बार-बार बंद करना पड़ रहा है। इस मोहल्ले में 250केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इस सप्ताह स्थानीय उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रपिंग ने छुड़ाया पसीना

शहर से देहात तक ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को बेहाल कर दिया है। दिन और रात में एक घंटा लगकर भी सप्लाई नहीं चल रही है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर ही कट लग जाता है, ऐसे में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।



बिजलीघरों के हांफ रहें ट्रांसफार्मर

गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। बिजलीघरों पर वोल्टेज घटने से हर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है। ट्रांसफार्मरों से रिसता तेल भी समस्या का कारण बन रहा है।


कोट -
जिले में लगे ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है, यह कार्य जारी है। जहां आवश्यकता है नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।--अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed