फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Transformation journey.

परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा ने झोंकी ताकत

Fri, 18 Nov 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 18 Nov 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Transformation journey.
परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज जिले में पहुंच रही है। यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति बनायी। यात्रा ब्रजघाट से जिले में प्रवेश कर हापुड़ में रात्रि विश्राम करेगी।

विज्ञापन


फ्रीगंज रोड स्थित आईटीआई संस्थान में जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि करीब 11 बजे यात्रा ब्रजघाट पहुंचेगी। यात्रा में भाजपा के कलराज मिश्र, योदी आदित्यनाथ, संजीव बालियान व वीके सिंह शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


यात्रा का ब्रजघाट के बाद गढ़, सिंभावली, कुचेसर रोड चौपला, बाबूगढ़ और फिर हापुड़ में मंशादेवी मंदिर पर स्वागत किया जाएगा। हापुड़ में बुलंदशहर रोड से होती हुई यात्रा तहसील चौपला पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यात्रा फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड होती हुई श्यामा प्रसाद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करती हुई मेरठ रोड तिराहे पर डा. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर पहुंचेगी।


इस दौरान जिला प्रभारी जितेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष अशोक पाल, नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, बिशन सिंह तोमर, पवन सैनी, पवन चौधरी, प्रफुल्ल सारस्वत, प्रवीन सेठी, रुद्राक्ष त्यागी, जगदीश प्रधान, दिनेश, सुधीर गोयल उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed